फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 103000 मीट्रिक टन लक्ष्य तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एडीएम वित्त व राजस्व जय प्रकाश की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इसमें एक नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण करते हुए धान खरीद से संबंधित व्यवस्थाएं एवं संसाधन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह ने धान खरीद के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विटंल एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा जनपद के लिए धान क्रय का लक्ष्य 103000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में जनपद में कुल 82 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया जा चुका है, जिसमें से खाद्य विभाग के 30. पीसीएफ के 36, पीसीयू के 15 एवं भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र शामिल हैं। जनपद में कुल 3441 कृषकों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराया गया है। सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्राॅनिक कांटा, छलना, पंखा, विनोइंग फैन इत्यादि की उपलब्धता हो चुकी है। जनपद में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। सभी क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक खुले रहेंगे। कृषक को अवगत कराना है कि पंजीकरण में आधार कार्ड में दिए गए मोबाइल नंबर व बैंक खाते में दिए गए मोबाइल नंबर एक होने चाहिए। चूंकि भुगतान शतप्रतिशत आधार बेस्ड व आधार लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से किया जाना है। ऐसे में आधार व बैंक खाता और मोबाइल नंबर तथा कृषक के नाम उपनाम दोनों की स्पेलिंग व मात्राओं में कोई भिन्नता न हो। किसान अपना धान सुखाकर एवं साफ सुथरा करके केंद्र पर लाएं और आपने निकटस्थ किसी भी क्रय केंद्र पर धान विक्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें