फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कागज में काम पूरा, जांच में मिला अधूरा

Fri, 22 Dec 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण जलापूर्ति पंचायती राज निदेशालय ग्रेड वन इंजीनियर ने कई ओवरहेड टैंकों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। विभिन्न ग्राम पंचायतों में बनाए गए ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति घर-घर पहुंच रही है कि नहीं, इसकी जांच करने शुक्रवार को पंचायती राज निदेशालय से इंजीनियर पहुंचे। इन्होंने हैंसर बाजार और पौली ग्राम पंचायतों में जांच की। जांच के दौरान पाइपलाइन से जगह-जगह लीकेज मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निगम के सहायक अभियंता को लीकेज बंद कराए जाने के निर्देश दिए।
ग्रामीण जलापूर्ति पंचायती राज निदेशालय ग्रेड वन इंजीनियर विक्रम सिंह राजपूत ने बताया कि जल निगम विभाग के जरिए शासन को रिपोर्ट की गई थी। रिपोर्ट में विभिन्न ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण करने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू करने की बात बताई गई है। इसकी जांच करने सेमरडाड़ी गांव में गए तो गांव के लोगों ने बताया कि पानी की आपूर्ति जब शुरू होती है तो पाइपलाइन से लीकेज हो जाता है। ओवरहेड टैंक को चालू कराकर देखा गया तो पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज मिला। उन्होंने इसे तत्काल ठीक करने के निर्देश जल निगम के सहायक अभियंता अभिषेक पांडेय को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रजातिपुर, रामपुर, मुंडेरा आदि गांवों में पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया गया। जहां जिस तरह की कमी मिली, उसे ठीक करने के लिए संबंधित ठेकेदारों और जेई को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप घर-घर पीने का पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत तीव्र गति से काम किया जा रहा है। पहले लगाई गई पानी की टंकियों में अगर कहीं पर कमी है तो उसे ठीक कराया जा रहा है।
इस मौके पर एडीओ पंचायत गजानन पाल, जेई प्रिंस पांडेय, ग्राम प्रधान राम ललित यादव, छोटे लाल यादव, भूपेंद्र चौधरी, घनश्याम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें