फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवन पर कब्जा, सरकारी काम में आ रही बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत रोसया बाजार में पंचायत भवन बने लगभग 15 साल हो गए। इस पर कुछ लोगों ने सामान रखकर कब्जा कर रखा है। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार एक तरफ सख्त है कि पंचायत भवन से ही ग्राम सभा में सभी कार्यों का लेखा-जोखा व विकास का खाका खींचा जाए। पंचायत भवन में सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं प्रधान गांव में होने वाली बैठक और जरूरी कार्य निपटाने का कार्य करेंगे, लेकिन ग्राम पंचायत रोसयाबाजार में बने मिनी सचिवालय में गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। स्थिति यह है कि पंचायत भवन के किसी कमरे में लकड़ी तो किसी में कंडा रख दिया गया है। किसी में भूसा और जानवर बांधा जा रहा है।
गांव निवासी लखपत्ता देवी ने बताया कि हमारे पास घर नहीं है, जिसकी वजह से काफी समय से खाली पड़े पंचायत भवन में गुजर-बसर कर रही हूं। ग्राम पंचायत सचिव अंबरीश पटेल ने बताया कि महिला को आवास दिया जा चुका है, जिसे अभी नहीं बनवाया है। इधर पंचायत भवन खाली करने के लिए कोशिश की गई, लेकिन यह पंचायत भवन खाली करने की तो बात छोड़िए, कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। अब ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल अग्रहरि ने बताया कि अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। जैसी कार्रवाई होगी वैसा किया जाएगा। एडीओ पंचायत दल सिंह यादव ने बताया कि पंचायत भवन खाली कराने का प्रयास किया गया, विवाद की स्थिति बन जा रही है। ऐसे में इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। जल्द ही पंचायत भवन खाली कराकर सरकारी कार्य पंचायत भवन से संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें