शहर के मुखलिसपुर चौराहे पर अतिक्रमण हटवाते टीआई।संवाद
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
प्रभारी यातायात परमहंस ने खलीलाबाद के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। उन्होंने बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट आदि के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान मेंहदावल बाईपास, मधुकुंज तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार में पैदल गस्त करते हुए सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया तथा उन्हें हिदायत दी कि पुन: सड़क पर वाहन खड़ा करते हुए पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान यातायात उप निरीक्षक भोला प्रसाद, आनंद मोहन सिंह, अयोध्या साहनी, मयंक पाठक आदि मौजूद रहे।