संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा व पुरानी सब्जी मंडी से यातायात पुलिस ने सोमवार को सड़क के किनारे से अतिक्रमण को हटवाया। प्रभारी यातायात परमहंस के अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखलिसपुर तिराहा व पुरानी सब्जी मंडी से अतिक्रमण, फुटपाथ के किनारे लगाये गये ठेले तथा अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग अथवा वाहन स्टैण्ड के अतिक्रमण को हटवाकर खाली कराया। साथ ही आम जनमानस को यातायात नियम के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील की कि वह अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिये प्रेरित करें।