संतकबीरनगर। यातायात पुलिस टीम ने सोमवार को खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास समेत अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। प्रभारी यातायात परमहंस ने फुटपाथ के किनारे लगाए गए ठेले तथा अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग व वाहन स्टैंड के अतिक्रमण को हटवाया गया। आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी की गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। संवाद