फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरदहिया बाजार से हटवाया गया अतिक्रमण

Sat, 19 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर बरदहिया बाजार से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका कर्मी और यातायात पुलिस जेसीबी लेकर बरदहिया बाजार में पहुंचे। वहां पर सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का क्रम शुरू किया। दुर्गा मंदिर से लगायत कबीर चौक तक अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान पटरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो अपने ही अतिक्रमण को हटाने लगे। इसके बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दुबारा अतिक्रमण पाया जाएगा तो जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान यातायात प्रभारी परमहंस, नगर पालिका के गोरख प्रसाद, उमेश कुमार, पंकज कुमार, सर्वेश, राधेश्याम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें