फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हटें कब्जे और खंभे तो शहर में सरपट दौड़ेंगे वाहन

Wed, 10 Jan 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोलाबाजार के द​क्षिण साइड में पोल के आगे तक दुकानदार ने किया अतिक्रमण।संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर व खंभों की आड़ में अतिक्रमण
सड़क तक दुकानें, खड़े हो रहे वाहन, लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में बिजली के खंभों और ट्रांसफाॅर्मर की आड़ में अतिक्रमण हो रहा है। मेंहदावल बाईपास से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क तक दुकानें लग रही हैं। कुछ दिन पूर्व एसपी ने सख्ती दिखाई तो मुखलिसपुर तिराहे पर ठेला आदि हटाए गए थे, लेकिन फिर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम लग रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क तक किए गए कब्जे और खंभे हटें तो वाहन सरपट दौड़ेंगे। लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

मेंहदावल बाईपास पर ट्रांसफाॅर्मर, बाहर वाहनों का कब्जा
शहर के मेंहदावल बाईपास पर ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालय बना है। इसके आगे वाहन चालक अपने वाहन आसपास खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इससे यहां पर पूरी तरह से कब्जा हो गया है। इससे आने-जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सर्विस लेन पर भी कर लिया गया है कब्जा
शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित ओवरब्रिज के बगल से गई सर्विस लेन पर भी दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। यहां भी वाहनों का जमावड़ा रहता है। यातायात पुलिस इन्हें हटाती भी है, लेकिन कुछ ही देर में फिर कब्जा हो जा रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जा रही है।

गोलाबाजार में सड़क पर सज रहीं दुकानें
शहर के गोलाबाजार दक्षिणी में सड़क तक दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। पटरियां ढूंढे से भी नहीं दिखाई पड़ रही हैं। इसके साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सामान खरीदने वाले कार व बाइक चालक भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दे रहे हैं। वजह यह है कि पार्किंग स्थल चिह्नित करने के बाद भी न तो बोर्ड लगा और न ही कोई व्यवस्था है।

मोतीनगर में पोल की खंभे में अतिक्रमण
शहर के मोतीनगर में खंभे की आड़ में दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। जल निकासी के लिए बनी नालियों पर चबूतरा बना लिए जाने से समस्या और गंभीर हो गई है। शहर के निवासी जितेंद्र कुमार, राहुल आदि ने कहा कि यदि सड़क से खंभा और कब्जा हटा दिया जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


जल्द हटाए जाएंगे अतिक्रमण व कब्जा
शहर में जल्द ही अतिक्रमण व कब्जा हटाए जाएंगे। बिजली के खंभे हटाने के लिए विद्युत निगम को पत्र भेजा जाएगा। शहर को अतिक्रमण व जाम से निजात दिलाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें