प्राथमिक विद्यालय खटियावा से हटवाया गया अतिक्रमण
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के प्राथमिक विद्यालय खटियावा में कुछ लोगों के द्वारा विद्यालय परिसर में गोबर का ढेर रख दिए जाने पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे व स्टाफ को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया। खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इसके बाद कोई विद्यालय के बगल में या आगे कोई गोबर का ढेर रखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हलका लेखपाल अमिता त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार, बलवंत, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद