कोतवाली क्षेत्र के अजगैबा घाट पर रात एक बजे पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश पर 8 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म का आरोप है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद पुलिस व अपराधी के बीच अजगैबा घाट के पास पर मुठभेड़ हुई। इस दौरान फरार अपराधी अबरार अहमद(45) पुत्र इस्तफा हुसैन निवासी इस्लामनगर काजीपुर मगहर थाना कोतवाली के दाहिने पैर में गोली लग गई।
घायल होने के बाद मौके पर ही गिर गया। पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।