फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राजकीय आईटीआई में 31 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राजकीय आईटीआई चकदही में 31 जुलाई को रोजगार मेला लगेगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक राजकीय आईटीआई परिसर चकदही खलीलाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां करीब 100 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होनी चाहिए। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें