आईटीआई भुजैनी खलीलाबाद में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को चैतन्य भारत निजी आईटीआई भुजैनी खलीलाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 190 युवाओं में 84 का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि रोजगार मेला का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जनपद के आईटीआई कॉलेज में इसका आयोजन कराया जा रहा है। जिसमे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। बृहस्पतिवार को आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जीकेएन ड्राइव लाइन लिमिटेड एवं आईबीसीसी इंडस्ट्रिज प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के माध्यम से 84 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए कंपनियों ने बुलाया है। अभ्यर्थी प्रशिक्षण के बाद कंपनी में कार्य शुरू कर देंगे। इस दौरान संदीप कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी राजेश कुमार, प्रधानाचार्य संजय कुमार गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।