संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध कर्मियों ने सोमवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान चेतावनी दिया कि 23 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स संघ ने उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में बिजली के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके तहत विद्युत कर्मी काली पट्टी बांधकर धरना दे रहे हैं। सोमवार को धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। ऐसे में इसका प्रस्ताव वापस लिया जाए। जब तक प्रस्ताव वापस नहीं होगा तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।