फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने बृहस्पतिवार को शहर में बाइक जुलूस निकाला। एचआरपीजी कॉलेज से निकला जुलूस कलक्ट्रेट तक गया। जहां पर पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद, बालेंद्र यादव, श्याम बहादुर पांडेय, हीरालाल भारती, नरेंद्र कुमार, परमहंस गौतम एवं अन्य विभागों के अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी के नेतृत्व में बाइक शंखनाद महारैली एचआरपीजी कॉलेज से होकर कलक्ट्रेट तक पहुंची।
विज्ञापन

जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 14 लाख व देश के 70 लाख शिक्षक कर्मचारी अधिकारी एनपीएस यूपीएस में कमियों के कारण विरोध कर रहे है। पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। नवीन पेंशन स्कीम छलावा और शेयर बाजार पर आधारित है। शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी इस व्यवस्था से पूरी तरह निराश है क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में पेंशन मिलती है। इस व्यवस्था से शर्म आती है। देश प्रदेश में लगातार तरक्की कर रहा है और नई-नई ऊंचाइयां को छू रहा है ऐसी स्थिति में शिक्षक कर्मचारी और अधिकारी लगातार सरकार की तरफ उम्मीद की नजर देख रहा है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार आगामी समय में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करती है तो आगामी 17 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर बृहद आंदोलन होगा। इस दौरान श्याम बहादुर पांडेय, चिरंजीवी लाल, उषा, सुरेंद्र सिंह, राम सौरव अग्रवाल, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद, मानसिंह यादव, विवेक कुमार पांडेय, कुलदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें