संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 27 मई को 11 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर चकदही में रोजगार मेला आयोजित होगा। यह जानकारी जिला सेवा योजना अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने दी है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां लगभग 150 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक एवं आईटीआई, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन योजनांतर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होनी चाहिए। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिंग करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में सम्मिलित होे सकते हैं।