संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में नव सृजित प्रेस क्लब की कोर कमेटी की बैठक रविवार को खलीलाबाद डाक बंगले पर आयोजित हुई। इस दौरान सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही प्रेस क्लब के भवन निर्माण, पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तैयार की गई।
कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 20 जुलाई से 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सिर्फ उन्हीं लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी जो प्रिंट अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संस्थान से जुड़े हैं। सदस्यता के लिए आवेदन पत्र के साथ संस्थान के जरिए जारी अथॉर्टी लेटर भी देना होगा। इसके अलावा बैठक में जल्द से जल्द प्रेस क्लब के निर्माण के लिए तेजी से कार्य करने की रणनीति बनी। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, राहुल राय, अजीत नाथ मिश्र, रमेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।