संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाना का सीओ अमित कुमार ने रविवार देर शाम निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई पर जोर दिया। अपराध रजिस्टर, प्रार्थना पत्र, आगंतुक रजिस्टर, पोर्टल, साइबर जागरूकता रजिस्टर, समन्वय पोर्टल, एनसीआरपी, साइट्रेन व अन्य पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के लिंक प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। साइबर थाने में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी से उनके कार्यों तथा उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। विवेचना को समय से निस्तारित करने व पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने की हिदायत दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्धेशिया, राजकुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद