फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता ने एक रिश्तेदार दंपती पर लगाया बेटे मोहित की हत्या करने आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के गागरगाड गांव के घुरहा टोला निवासी मोहित की हुई मौत के मामले में उसके पिता ने एक रिश्तेदार दंपती पर उनके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी तरफ पुलिस तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट आने से हुई है।
विज्ञापन

घुरहा गांव निवासी कुमारे का आरोप है कि उनका 27 वर्षीय बेटा मोहित उर्फ मलखा जम्मू-कश्मीर में काम करता था। शुक्रवार को वह घर लौटा। उसके बाद बाइक लेकर थोड़ी देर में आने की बात कह कर चला गया और पूरी रात घर नहीं पहुंचा।
शनिवार सुबह माझा चहोड़ा गांव के पास एमबीडी बांध पर बेटे का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे और देखा कि बेटा मोहित खून से लथपथ होकर मरा पड़ा है। उसकी बाइक उसके शव से थोड़ी दूर पर थी, जिसमें खरोंच तक नहीं आई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि रिश्तेदारी की एक महिला और उसके पति मोहित को जान से मारने की धमकी लंबे समय से दे रहे थे। रिश्तेदार की पत्नी मोहित की पत्नी से फोन पर कह रही थी कि तुम्हारे पति की हत्या करवा दूंगी। मोहित को रिश्तेदार और उसकी पत्नी ने अपने दो तीन साथियों से मिलकर मार डाला है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है, जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा बताकर हत्या आरोपियों को बचाना चाहती है। कुमारे ने रविवार को पुलिस चौकी पौली और धनघटा थाने पर पहुंचकर नामजद तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की। दूसरी तरफ एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत की वजह सिर में चोट आना बताया गया है। सिर में क्लाटिंक है। वैसे प्रथम दृष्टया जांच में हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें