फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना

Mon, 16 Jun 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरएफपी डॉक्यूमेंट को मंजूरी न दें, निजीकरण की प्रक्रिया रोकें-मनोज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को भी बिजलीकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरएफपी डॉक्यूमेंट को मंजूरी न दी जाने और निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। ऐसे न होने पर व्यापक प्रदर्शन की चेतावनी दी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर मनोज कुमार ने कहा कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति को भी नियामक आयोग के सामने अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया जाए। कर्मचारियों और अभियंताओं को विश्वास में लिए बिना उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थान पर कोई निजीकरण नहीं किया जाएगा, इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है।
इस दौरान इंजीनियर राजेश कुमार, मुकेश गुप्ता, लक्ष्मण मिश्र, केएन शुक्ला, केएल यादव, अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें