संतकबीरनगर। अधिशाषी अभिंयता रोजश कुमार ने बताया कि टाउन वन और टाउन दो फीडर में शनिवार को जर्जर तार व पोल बदलने का काम होगा। इसको लेकर दुर्गा नगर, कैलाश नगर, गांधी नगर, गौसपुर, गोरखल, कसैला, दीघा चौक, नेहरू चौक, दुर्गा नगर, दीघा, बरदहिया बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, बंजरिया, नेदुला, मढ़या मोहल्ले में सुबह 10 से पांच बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।