संतकबीरनगर। खलीलाबाद डिवीजन के औद्योगिक क्षेत्र के बिजली घर से जुड़ी बिजली रविवार को दिन में चार घंटे नहीं मिलेगी। यह जानकारी एक्सईएन खलीलाबाद रणधीर मिश्र ने दी।
बताया कि उपभोक्ताओं को चार व पांच फरवरी को इंडस्ट्रियल उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी पुलिस लाइन फीडर से संबंधित क्षेत्र सरौली, कलक्ट्रेट, बडगो मैलानी आदि की विद्युत लाइन 12 बजे दोपहर से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। साथ ही 33 केवी ओसवाल फीडर की लाइन चार फरवरी को 12 बजे दोपहर से दो बजे तक बंद रहेगा। जिससे उपकेंद्र से पोषित फीडर (टाउन तीन, पुलिस लाइंस, इंडस्ट्रियल, बघौली, मगहर, उतरावल और मान्यवर कांशीराम) बंद रहेंगे। आपूर्ति ठप होने के दौरान मरम्मत का कार्य किया जाएगा। बिजली के तार के आसपास की डालियों को काटा जाएगा।