फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एबी केबल लगाने के लिए 7 घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

Tue, 30 Jul 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आरडीएसएस योजना के अंतर्गत जर्जर तार की जगह एबी केबल व पोल लगाने का कार्य किया जाना है। जिसके कारण टाउन-वन से पोषित 250 केवीए ट्रांसफार्मर बंजारिया पश्चिमी एवं टाउन-दो से पोषित 250 केवीए मजार व 400 केवीए गायत्री मंदिर परिवर्तक तथा टाउन-तीन से पोषित 400 केवीए मेंहदावल बाईपास ट्रांसफाॅर्मर व 250 केवीए परिवर्तक मोहद्दीनपुर बंद रहेगा। कार्य के दौरान उक्त परिवर्तक से पोषित क्षेत्र कोरीपुरवा, ट्यूबवेल कॉलोनी, गोकुल स्वीट्स, सेंट्रल बैंक, पुरानी तहसील, गायत्री मंदिर, भिटवा टोला, बंजरिया पश्चिमी, मोहद्दीनपुर इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खलीलाबाद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें