फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल क्षेत्र में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 20 Apr 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के चलते दिनभर बाधित रही बिजली, फाल्ट की समस्या बनी वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तेज हवा के कारण विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है और फाल्ट की समस्या सामने आ रही है। शुक्रवार को दिन में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।

शुक्रवार की सुबह सात बजे तेज हवा चलने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो पूरे दिन आपूर्ति बंद रही। शाम ढलते ही हवा का रूख शांत हुआ, लेकिन कई स्थानों पर विद्युत फाल्ट की समस्या सामने आने से विद्युत आपूर्ति शाम को करीब सात बजे तक बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी भरत पंसारी, मनोज कसेरा, अमरनाथ गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, प्रभाकर कसेरा, नन्हेलाल गुप्त आदि ने बताया कि सुबह से विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण काफी दिक्कत हुई। लोगों को यह उम्मीद थी की हवा शांत होते ही देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस संबंध में अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बंद है। कर्मचारी फाल्ट की तलाश में लगे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें