संतकबीरनगर। 16 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आरडीएसएस योजना के अंतर्गत जर्जर तार बदलकर एबीसी केवल एवं पोल लगाए जाएंगे।
इसके कारण टाउन 1 फीडर से नेदुला 250 केवीए और फीडर टाउन 2 से पोषित 400 केवीए भेली मंडी और कबीर पार्क 250 केवीए ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान नेदुला बंजरिया रोड की और भेली मंडी और कोतवाली व कबीर पार्क डीघा क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद