फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बकाए में 318 घरों की काटी बिजली, 35.10 लाख बिल वसूला

Sat, 11 Jan 2025 02:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगम ने 318 बड़े बकाएदारों के घरों का कनेक्शन काट दिया और एकमुश्त समाधान योजना के तहत 35.10 लाख रुपये का बकाया बिल जमा कराया गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता अमित सिंह ने शुक्रवार को मोती चौक, गोरखल, बरदहिया, गोला बाजार, बजरिया, नेदुला आदि क्षेत्रों में 39 घरों का कनेक्शन काटा। अवर अभियंता मिथिलेश शाह ने बगहिया, मैलानी, सरौली मेहदावल बाईपास, बड़गों जिला अस्पताल आदि क्षेत्रों में 43 घरों का कनेक्शन काटा। अवर अभियंता भागीरथी प्रसाद और भानू प्रताप ने संयुक्त रूप से 61 घरों का कनेक्शन काटा। हरिहरपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील यादव और चंद्रभूषण ने विश्वनाथपुर, हरिहरपुर, महुली आदि क्षेत्रों में 71 घरों का कनेक्शन काटा। अवर अभियंता रामकरन और मोलनापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता फरमानअली ने 56 घरों का कनेक्शन काटा। अजय तथा रवींद्रनाथ अवर अभियंता ने 48 घरों की लाइन विच्छेदित की। संवाद

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें