बिस्कोहर। विद्युत उपकेंद्र कठोतिया रामनाथ की तरफ से शुक्रवार को दो टीमों ने नगर पंचायत बिस्कोहर के मुख्य कस्बे में घर-घर जाकर सघन जांच की और बकाया वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिल नहीं जमा करने पर दस हजार से ऊपर के 22 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। शाम छह बजे तक बकाया 1.55 लाख वसूला गया। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि दस हजार से ऊपर के बकाएदारों को ढूंढ-ढूंढ कर भुगतान मांगा जा रहा है, जो भुगतान नहीं कर रहा है उसकी बिजली काटी जा रही है। इस समय विभाग बकाए को लेकर गंभीर है। शुक्रवार की कार्रवाई में 22 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। इस दौरान अजय त्यागी, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय, लाइनमैन दिलीप श्रीवास्तव, अब्दुल हन्नान शामिल रहें।