फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 10 हजार से अधिक के बकाएदारों का कटेगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सूची तैयार कर रहा है निगम, तीन माह से अधिक बिजली का बिल पेंडिंग रखने वाले उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। बिजली निगम एक बार फिर बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसको लेकर 10 हजार से अधिक का बिल बकाया रखने वाले बकायेदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

निगम के अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 10 हजार रुपये से अधिक बिल बकाया रखने वालों की संख्या हजारों में है। इन उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों का बिजली कनेक्शन काटने का आदेश मुख्यालय से मिला है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भी निर्देश है। इसके अलावा कई ऐसे भी बकायेदार हैं, जो तीन माह से अधिक बिजली बिल पेंडिंग रखे हुए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई का आदेश मिला हुआ है। अवर अभियंता ने बताया कि पिछले दिनों चोरी से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई थी। इसमें निगम ने जुर्माना वसूला था। अब फिर से बिजली चोरों के खिलाफ निगम व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा। अधिशासी अभियंता सरोज कुमार ने बताया कि उपभोक्ता जल्द से जल्द बकाया भुगतान कर दें। अन्यथा उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें