फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट से बिजलीकर्मी घायल

Thu, 28 Mar 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के जोगाराजा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धनघटा। महुली क्षेत्र के जोगाराजा गांव के पास बृहस्पतिवार को बिजली के पोल पर चढ़कर हाईवोल्टेज तार मरम्मत करते समय एक बिजली संविदा कर्मी के हाथ में करंट लग गया। जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोग आनन-फानन में पहले हरिहरपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने खलीलाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में महुली क्षेत्र के मानपुर निवासी राजेश कुमार बतौर संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। बृहस्पतिवार को वह जोगाराजा गांव के पास फाल्ट को सही करने पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोल पर चढ़कर वह हाईवोल्टेज तार दुरुस्त कर कर रहा था। अचानक राहुल के हाथ मे करंट लग गया। वह पोल से नीचे गिर गया। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें