फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूटी की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, केस

Thu, 17 Aug 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के बड़ी सरौली के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन


संतकबीरनगर। शहर के बड़ी सरौली के सामने बुधवार देर शाम सड़क पार करने के दौरान स्कूटी की चपेट में आने से प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के बड़ी सरौली निवासी दीनानाथ (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बनारसी प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। बुधवार देर शाम घर के सामने सड़क पा कर रहे थे। उसी दौरान तेज गति से गुजर रहे स्कूटी सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ परिजन पहुंच गए। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनानाथ तीन भाईयों में मझले थे। छोटे भाई हरिनाथ सफाई कर्मी है, जबकि बड़े विजय हैं। पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल था। पीड़ित दोनों भाईयों ने बताया कि दीनानाथ के एक बेटी और एक बेटा है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें