फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टूटकर गिरा बिजली का तार, गुल रही बिजली

Sun, 17 Mar 2024 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों ने तार जोड़कर बहाल की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम के दावे के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह कि रविवार को दोपहर में शहर के गोलाबाजार में बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की।
शहर में बिजली आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इसके बाद भी शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को शहर के गोलाबाजार में बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिसके कारण करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस बीच सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल किया। इस तहत बैंक चौराहे पर जंपर टूट गया, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। यहां पर भी कर्मियों ने पहुंचकर आपूर्ति व्यवस्था बहाल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी संजय गुप्ता, शिव कुमार आदि ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही आपूर्ति में दिक्कत आने लगी है। लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। एसडीओ केएन शुक्ला ने कहा कि जहां पर भी फाल्ट की समस्या आ रही है, उसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। वैसे तार बदलने का कार्य चल रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार दिखाई देगा।
विज्ञापन


नहीं हुआ अनुरक्षण का कार्य
रविवार को शहर में अनुरक्षण का कार्य कराया जाना था, ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण अनुरक्षण का कार्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें