अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते विद्युत संविदा मजदूर संघ के सदस्य।संवाद
12 सूत्री मांगों के समर्थन में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर सोमवार से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। इस दौरान 12 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
महासंघ के अध्यक्ष विजय नंदन ने कहा कि संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए। मृतक संविदा कर्मी के आश्रित को मिलने वाला मुआवजा पांच लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाए। सेवा नियमावली बनाई जाए। विद्युत कानूनों के तहत सुरक्षा संबंधी प्रावधान लागू किए जाएं। प्रत्येक जिले में ईएसआई की सुविधा प्रदान की जाए।
उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली दी जाए। यह कार्य बहिष्कार 15 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरा अमित कुमार गुप्ता, विनोद मौर्या, मुकेश कुमार वर्मा, प्रविंद्र चौधरी, धर्मेंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध पटेल, राज कपूर, अरुण कुमार पांडेय, लालजी, शाकिर आदि कर्मी मौजूद रहे।