132 केवी उपकेंद्र खलीलाबाद से जुड़े फीडर को 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जोड़ने का होगा कार्य संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए बृहस्पतिवार को कार्य कराया जाना है। इसके कारण आधे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत प्रेषण उपखंड द्वितीय के एसडीओ अवनीश कुमार ने बताया कि चार जनवरी को एक बजे से दो बजे तक 132 केवी उपकेंद्र खलीलाबाद से निकलने वाले 33 केवी ओसवाल, कोर्ट, इंडस्टि्रयल क्षेत्र तथा 33 केवी खलीलाबाद फीडर की सप्लाई 20 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ी जाएगी। इसके कारण इस अवधि में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस कार्य के होने के बाद उपभोक्ताओं को लोकल फाॅल्ट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।