फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर नहीं लौटी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
शहर के बरदहिया में बिजली के फालट को बनाते बिजलीकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पटरी पर नहीं लौटी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

- लोकल फाल्ट के चलते बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण बेपटरी हो चुकी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं लौटी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई थी। करीब पांच सौ गांव इससे प्रभावित हुए थे। अब बारिश का सिलसिला थम गया है, लेकिन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फाल्ट के चलते बार-बार बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के मुखलिसपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में अब भी बिजली की आवाजाही बनी हुई है। क्षेत्र के निवासी राम प्रकाश, सुनील कुमार, राधेश्याम आदि का कहना है कि बिजली कुछ देर के लिए आ रही है फिर कट जा रही है। ऐसी ही स्थिति बेलहरकला व बेलहरखुर्द में भी है।
विज्ञापन

शहर के गोरखल के पास रविवार की देर शाम फाल्ट आने से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि बारिश के कारण दिक्कत हुई थी, लेकिन अब अधिकतर क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार हो गया है। जहां दिक्कत है, उन्हें भी जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें