बिजली कटौती से लोग परेशान
- बारिश होने पर धर्मसिंहवा में आपूर्ति बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में विद्युत समस्या खड़ी हो गई है। 48 घंटे में 40 घंटे बिजली व्यवस्था बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से धर्मसिंहवा क्षेत्र के लगभग 600 गांवों में विद्युत सप्लाई होती है। बारिश शुरू होते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र के हरीश चंद्र मोदनवाल, विशाल अग्रहरी, दूधनाथ मोदनवाल, प्रमोद जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, जवाहिर प्रसाद, गुलाब मद्धेशिया आदि ने बताया कि जब से बारिश हो रही है तब से पिछले 48 घंटों में आठ घंटे ही बिजली मिल पाई है।
इस संबंध में जेई शिवाकांत मौर्या ने बताया कि बारिश होने के बाद कई स्थानों पर तार टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत कर्मियों के साथ कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।