खलीलाबाद क्षेत्र के शिवापार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के शिवापार में सोमवार को काली माता के स्थान पर दो बालक स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवापार निवासी रामजियावन का बेटा श्रेयांश (6) और मनोज का बेटा राजन (13) काली जी के स्थान पर जन्माष्टमी पर्व पर गए थे। वहां पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतर रहा था। दोनों बालक उसकी चपेट में आ गए और वही गिर पड़े। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उनका इलाज चल रहा है।