फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठे चरण में 25 मई को होगा चुनाव, हटवाए गए बैनर व पोस्टर

Sat, 16 Mar 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आचार संहिता लगने के बाद अंसार टोले के पास बैनर पोस्टर हटाते नगरपालिका के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
-आचार संहिता लागू होने के साथ ही हरकत में आया प्रशासन
विज्ञापन

- निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव की शनिवार को घोषणा हो गई है। छठे चरण में संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इधर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर हटवाने का कार्य शुरू हो गया है। इस बीच डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जो भी लोग चुनाव में बाधा डालने का प्रयास करेंगे, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
निवार्चन आयोग के लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि छठे चरण में संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान बगैर अनुमति के कोई भी रैली, सभा आदि नहीं कर सकेगा। प्रशासन पारदर्शी, निष्पक्ष व शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल चौराहा, अंसार टोला, गोलाबाजार, आजाद चौक, बरदहिया बाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा आदि स्थानों पर एसडीएम शैलेश दूबे, सीओ बृजेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल ने बैनर-पोस्टर आदि हटवाएं। वहीं मेंहदावल में एसडीएम अरुण कुमार, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौड़ तथा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में मेहदावल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहा, तहसील कार्यालय, टडवरिया चौराहा, बराखाल तिराहा समेत कई स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग तथा बैनर को पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटवाया। इसके अलावा रोसयाबाजार क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर लगाए जगह-जगह बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान तहसील व पुलिस प्रशासन की टीम ने पौली, दुल्हापार, खेवसिया, खरचा, रामपुर, पारा, मड़पौना,शनिचरा बाजार, गोविन्द गंज सहित ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर लगे बैनर व पोस्टर को उतारवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें