फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकतंत्र बचाने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराना जरूरी है। भाजपा ने ईवीएम को हैक कर लिया है। चुनाव आयुक्त उसके इशारे पर कार्य कर रहे हैं। बुधवार को धनघटा में पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए देश और प्रदेश का मतदाता तैयार बैठा है। क्योंकि युवा जब रोजगार मांगता है तो उसके बदले उसे लाठियां मिलती हैं। प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं और मदिरालय जगह-जगह खोले जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों के हाथ देश के बड़े-बड़े उद्योगों को बेच दिया है। उन्होंने आरक्षण और संविधान को खतरे में बताते हुए कहा कि देश का मतदाता अगर भाजपा को वोट किया तो न तो संविधान रहेगा और न हीं आरक्षण बचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें