संतकबीरनगर। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में पंचायत राज अधिनियम के तहत जिले में ग्राम पंचायतों प्रधान, सदस्यों के आकस्मिक रूप से रिक्त पदों पर उप चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें आठ फरवरी को नामांकन पत्र जमा होगा। 10 को नामांकन पत्राें की जांच, 11 को नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन, 19 को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 21 को मतगणना का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंन निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को रिक्त ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देने का निर्देश दिया है। संवाद