फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर होगा चुनाव

Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन

- 23 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिसके अनुसार 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपरान्ह चार बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि व समय नियत किया गया है।
एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। 24 अगस्त को ही प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। छह सितंबर को सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान और आठ सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विकास खंड नाथनगर वार्ड संख्या-21 नाथनगर प्रथम अनुसूचित जाति के लिए सदस्य जिला पंचायत एवं विकास खंड बघौली अंतर्गत वार्ड-22 लेडुआ अनारक्षित में सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए रिक्त स्थानों पर निर्वाचन कराया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें