फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में हम विपक्षियों से नहीं आस्तीन के सांपों से लड़ रहे थे : नीलमणि

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नवसृजित नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की पहली चेयरमैन रिंकू मणि चुनी गई हैं। मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रिंकू मणि के पति भाजपा के वरिष्ठ नेता नील मणि का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान वह विपक्षी पार्टियों के साथ ही भितरघात करने वालों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि वे विपक्षियों से नहीं आस्तीन के सांपों से लड़ रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने आपको किंग मेकर कहते हैं, वह भी रातों रात बैठक कर हमारी और पार्टी के विरोध में काम कर रहे थे, हमें उनसे भी लड़ना था, लेकिन जनता ने ऐसे लोगों को सबक सिखाया है। नगर पंचायत हैंसर बाजार- धनघटा को प्रदेश स्तर पर नंबर वन बनाने के लिए हम खून पसीना एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता में आवास, नाली, इंटरलॉक, लाइट, शौचालय, पेयजल और विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहेगी। इस मौके पर अमर राय, उत्तमचंद चौधरी, अनुभव शुक्ला, प्रदीप अग्रहरि, श्रीकांत, राकेश पाठक, धर्मेंद्र गौतम, मोहम्मद हारून, सोहन चौधरी, रुद्रनाथ चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें