फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा के केवल दो प्रत्याशियों को मिल सकी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नवसृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा में सभासद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा, यहां से भाजपा और बसपा के खाते में केवल दो-दो सीटें ही आईं। वहीं सपा का खाता तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद के लिए धर्मसिंहवा में हुए चुनाव में धर्मसिंहवा दक्षिणी को छोड़कर भाजपा ने सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। वहीं धर्मसिंहवा दक्षिणी से भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया। इसी तरह सपा-बसपा ने भी सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी खड़े किए। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चला कि सभासद चुनने में लोगों ने दलित प्रत्याशियों को बहुत ज्यादा महत्व न देते हुए व्यक्तिगत छवि वाले प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।
नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्डों में से 11 में निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में जनादेश आया, जिसमें धर्मसिंहवा दक्षिणी से चमेली देवी, बढ़या से राजेंद्र प्रसाद, छिवरा पश्चिमी से हाजरा, रजऊर से रामशंकर, भानपुर माफी से किरन, केंचुआखोर से मोमिना, धर्मसिंहवा उत्तरी से अर्चना अग्रहरि, बरगदवा माफी से शशि कपूर राय, सेवाइचपार उत्तरी से वीरेंद्र पाठक, धर्मसिंहवा पूर्वी से यशोदा देवी, बरगदवा से अनवर हुसैन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के मात्र दो प्रत्याशी गौरी राई से अरुणेंद्र राय व सेवाइचपार दक्षिणी से राजकुमार शर्मा ही चुनाव जीत सके, वहीं बसपा से वशी अहमद सीकरी और रमजान अली सभासद निर्वाचित हुए हैं। परिणाम आने के बाद अब सभासदों को मिलाकर बोर्ड गठन होना है, बोर्ड गठन होने के बाद बहुमत के आधार पर नगर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें