संतकबीरनगर। मतपत्रों की गिनती के लिए रिजर्व में बैठाए गए कर्मचारियों ने खाने पीने की व्यवस्था न होने पर हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि रिजर्व में बैठाने के साथ ही उन्हें पेड़ के नीचे मैदान में बैठा दिया गया। पूरे दिन उन्हें न तो नाश्ता और न ही पानी दिया गया, और तो और उन्हें मानदेय देने से भी मना कर दिया गया। इससे भड़के कर्मचारियों ने एडीएम और सीडीओ से इसकी शिकायत की। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कर्मचारियों को मानदेय दिया जाएगा। संवाद