फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एल्डर्स कमेटी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की दी अनुमति

Tue, 24 Sep 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बार काउंसिल के आदेश के बाद सोमवार को बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

- निर्णय की सूचना प्रत्याशी और बार काउंसिल को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के आदेश को लेकर जनपद बार एसोसिएशन ने वार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जुम्मन खां की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद असलम को चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति प्रदान करने के साथ ही सूचना प्रत्याशी और बार काउंसिल को भेजने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि मोहम्मद असलम एडवोकेट अध्यक्ष पद प्रत्याशी के नामांकन पत्र को एक अन्य अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को उनके नामांकन पत्र को निरस्त करने के लिए आपत्ति दी थी। जिस पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद असलम एडवोकेट का नामांकन 20 सितंबर को निरस्त कर दिया। इस आदेश के खिलाफ मोहम्मद असलम ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौंड़ के समक्ष उपस्थित होकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौंड ने पत्रावली का अवलोकल करने के बाद आदेश पारित करते हुए लिखा था कि एल्डर्स कमेटी का आदेश 20 सितंबर पूरी तरह से असंवैधानिक है जिसको स्थगित किया जाता है।
इसी को देखते हुए देर शाम कचहरी परिसर में चेयरमैन जुम्मन खां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला जज के पत्रांक 22 सितंबर को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौंड का आदेश मिलने की जानकारी दी।
चेयरमैन ने कहा कि बार काउंसिल अधिवक्ताओं की सर्वोच्च नियामक संस्था है उसका सम्मान सर्वोपरि है। उसका सम्मान करते हुए वर्तमान चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी मोहम्मद असलम एडवोकेट को चुनाव में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाती है। जिसकी सूचना प्रत्याशी और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को भेजा जा रहा है। बैठक में सदस्य दिनेश चंद्र राय, हरिशंकर राय, कृष्ण मोहन मिश्र तथा चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने निर्णय की सराहना की
जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को बार काउंसिल के आदेश की खबर सुनते ही अधिवक्ता आपस में कहते मिले कि अभी हमारे लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। अधिवक्ता आदेश की चर्चा करते हुए देखे गए। भास्कर सिंह यादव, वशी अहमद, फजलुर्रहमान आदि अधिवक्ताओं ने आदेश पर खुशी जताई।

छह प्रत्याशी चुनाव में
जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अब मोहम्मद असलम एडवोकेट के प्रतिभाग करने से अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशियों और महामंत्री पद पर पांच व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। 298 मतदाता अधिवक्ता एक अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


बोले अधिवक्ता
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था है उसका सम्मान सर्वोपरि है । उनके आदेश का पालन करते हुए चुनाव को नीयत समय पर कराया जाएगा।
- जुम्मन खां, चेयरमैन एल्डर्स कमेटी

बार काउंसिलऑफ उत्तर प्रदेश ने मेरे साथ इंसाफ किया है। अधिवक्ता समाज के हितों के लिए काम करता रहूंगा।
- मोहम्मद असलम, प्रत्याशी, अध्यक्ष पद

अधिवक्ताओं के मर्म को बार काउंसिल ने समझा और एल्डर्स कमेटी के आदेश को स्थगित कर लोकतंत्र को बचाया है। इससे प्रत्याशी को चुनाव में प्रतिभाग करने का मौका मिला।
- प्रदीप पांडेय, अधिवक्ता

बार काउंसिल के आदेश से परिसर में उत्साह का माहौल है। बार काउंसिल के आदेश का सम्मान है। जिले के सभी अधिवक्ता आदेश का सम्मान करते हैं।
- सैय्यद शमशाद अहमद, अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें