फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में बुजुर्ग की मौत, पिकअप चालक पर केस

Mon, 20 Oct 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव के पास हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने चालक पिकअप अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में तुलसीपुर निवासी जनकमति ने बताया कि उनके ससुर लौटू (60) पुत्र मिश्री 19 अक्तूबर की सुबह छह बजे के आसपास तुलसीपुर से मेंहदावल की तरफ जा रहे थे। खलीलाबाद से मेंहदावल की तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ससुर को जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में ससुर को उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें