रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर छपिया में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पहचान कोहलवा गांव निवासी लालचंद पुत्र दिवंगत चुनमुन यादव के रूप में हुई है। लालचंद छपिया के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल लालचंद को सीएचसी मलौली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद