फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बड़गो के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मंगलवार को देर शाम लगभग 7:00 बजे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बड़गो के पास हादसे की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। जांच करने पर पाया कि औरही गांव निवासी रामनाथ (60) वर्ष पुत्र झगरु साइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान वह ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें