- मगहर कस्बे में देर शाम को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बा में बुधवार की देर शाम को ई-रिक्शा की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
मगहर कस्बा के चूड़ी फरोश मोहल्ला निवासी अब्दुल कलाम (65) पुत्र रहमअली पैदल ही सूती मिल चौराहा होकर कही जा रहे थे। उसी दौरान एक अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने आकर उनको ठोकर मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जिला लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अब्दुल कलाम के बेटे फकरे आलम ने बताया कि देर शाम 5:15 बजे घटना हुई।
दो बेटों के शादी का अरमान रह गया अधूरा
हादसे में अब्दुल कलाम की मौत के बाद उनकी दो बेटों की शादी का अरमान अधूरा रह गया। मृतक के बड़े बेटे फकरे आलम ने बताया कि वह तीन बहन और तीन भाई हैं। दो भाईयों की शादी अभी नही हो पाया है। छोटा भाई जफरे आलम बंगलुरु में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छोटा बेटा सदरे आलम प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। दोनों भाई की शादी तय हो गई थी लेकिन तिथि फाइनल नहीं हो पाई थी।