तुर्कपट्टी। मिशन शक्ति के तहत रुदवलिया विद्यालय की छात्रा सरिता निषाद को दो घंटे का थानाध्यक्ष बनाया गया। सरिता निषाद ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को निस्तारण के लिए कहा।
सोमवार की सुबह करीब दस बजे थाना का प्रभार लेने के बाद सरिता निषाद साथी शिवानी विश्वकर्मा, आंचल मद्धेशिया, सीता मिश्रा, प्रीति यादव और संतिमा चौहान के साथ रजिस्टर, माल खाना, बंदी गृह और भवन का निरीक्षण कर उसके बारे में जानकारी ली। सरिता ने बताया कि पुलिस कर्मियों का काम बेहद कठिन है। धूप, गर्मी, सर्दी, बरसात में पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने चार फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि छात्रा को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया था। थानेदार की कुर्सी पर बैठ कर जनसुनवाई की और मामलों का निस्तारण भी किया।