फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी मामले में दोषी को आठ माह का साधारण कारावास

Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीजेएम कोर्ट ने चोरी के मामले में दोष सिद्ध होने पर दोषी को आठ माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 2,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि निदेशक अभियोजन व मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी की वजह से सीजेएम कोर्ट ने धनघटा पर दर्ज चोरी के मामले में विवेकानन्द पुत्र शंकर निवासी खाजों थाना धनघटा को दोषी पाया। कोर्ट ने दोषी को आठ माह का साधारण कारावास व 2,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न अदा करने पर पांच दिन के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें