संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने अशांति फैलाने के मामले में आठ आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया। थाना दुधारा पुलिस ने एक, महुली दो, मेंहदावल एक, बखिरा दो और धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने दो आरोपी को पकड़कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उनको जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद